चीन की दिग्गज कंपनियों पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, अलीबाबा-BYD समेत 80 फर्में ब्लैकलिस्ट; चीन ने दी कड़ी चेतावनी

अमेरिका और चीन के बीच आर्थिक एवं रणनीतिक प्रतिस्पर्धा एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने चीन की कई प्रमुख कंपनियों को उस सूची में शामिल कर दिया है, जिन पर चीनी सैन्य प्रतिष्ठान से जुड़े होने या उसे सहयोग देने का संदेह जताया गया है। इस नई सूची में ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अलीबाबा, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD और इंटरनेट कंपनी बायडू जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अमेरिकी कदम के बाद चीन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अपने कारोबारी हितों पर हमला बताया है और आवश्यक जवाबी कदम उठाने की चेतावनी…