शरीर में छिपे संक्रमण से कैंसर का खतरा, भारत में हर साल करीब 1.9 लाख नए मामले

कैंसर का नाम सामने आते ही आमतौर पर लोगों के दिमाग में तंबाकू, शराब, मोटापा, खराब खान-पान, प्रदूषण या पारिवारिक इतिहास जैसी वजहें आती हैं। हालांकि कैंसर के पीछे कुछ ऐसे कारण भी हो सकते हैं जिनका संबंध किसी व्यक्ति की रोजमर्रा की आदतों से सीधे तौर पर नहीं होता। शरीर में लंबे समय तक मौजूद रहने वाले कुछ वायरस और बैक्टीरिया भी धीरे-धीरे ऐसी परिस्थितियां पैदा कर सकते हैं, जिनसे कोशिकाओं में कैंसर विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। भारत को लेकर सामने आई एक वैश्विक मेडिकल रिसर्च ने इसी खतरे की गंभीर तस्वीर पेश की है। ‘द…

कैंसर सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं, 20-30 की उम्र में इन बदलावों पर रहें सतर्क

कैंसर को लेकर आम धारणा रही है कि यह बीमारी मुख्य रूप से बढ़ती उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। यही सोच कई बार युवाओं के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। 20 से 30 साल की उम्र में शरीर में कोई असामान्य बदलाव होने पर लोग अक्सर उसे तनाव, थकान, गैस, बवासीर, नींद की कमी या बदलती दिनचर्या से जोड़कर छोड़ देते हैं। ज्यादातर मामलों में ऐसे लक्षण कैंसर की वजह से नहीं होते, लेकिन अगर कोई समस्या लगातार बनी रहे, बार-बार लौटे या सामान्य इलाज के बावजूद ठीक न हो, तो उसकी वजह जानना जरूरी है।…

लाइफस्टाइल में बदलाव से कम हो सकता है कैंसर का खतरा, विशेषज्ञों ने बताए बचाव के आसान उपाय

कैंसर दुनिया की सबसे गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक माना जाता है। लंबे समय तक यह धारणा बनी रही कि यह बीमारी मुख्य रूप से बढ़ती उम्र, पारिवारिक इतिहास या आनुवंशिक कारणों से जुड़ी होती है। हालांकि, हाल के वर्षों में सामने आए कई वैज्ञानिक अध्ययनों ने यह स्पष्ट किया है कि हमारी रोजमर्रा की जीवनशैली भी कैंसर के जोखिम को काफी हद तक प्रभावित कर सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि कई प्रकार के कैंसर ऐसे हैं जिनके खतरे को स्वस्थ आदतें अपनाकर कम किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, आधुनिक जीवनशैली में कई ऐसी…