कैंसर सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं, 20-30 की उम्र में इन बदलावों पर रहें सतर्क

कैंसर को लेकर आम धारणा रही है कि यह बीमारी मुख्य रूप से बढ़ती उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। यही सोच कई बार युवाओं के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। 20 से 30 साल की उम्र में शरीर में कोई असामान्य बदलाव होने पर लोग अक्सर उसे तनाव, थकान, गैस, बवासीर, नींद की कमी या बदलती दिनचर्या से जोड़कर छोड़ देते हैं। ज्यादातर मामलों में ऐसे लक्षण कैंसर की वजह से नहीं होते, लेकिन अगर कोई समस्या लगातार बनी रहे, बार-बार लौटे या सामान्य इलाज के बावजूद ठीक न हो, तो उसकी वजह जानना जरूरी है।…