राहुल गांधी के ‘फेवरेट भाजपा नेता’ वाले बयान पर कैप्टन अमरिंदर का जवाब, बोले- सियासत अपनी जगह, रिश्ते अपनी जगह

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को भाजपा में अपना पसंदीदा नेता बताए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राजनीतिक विचारधारा और व्यक्तिगत संबंधों को अलग-अलग रखना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि भले ही वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में सक्रिय राजनीति कर रहे हों, लेकिन गांधी परिवार के साथ उनके निजी संबंध आज भी सम्मान और सौहार्दपूर्ण बने हुए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राजनीति में दल…