कार्डियक अरेस्ट क्यों बन जाता है जानलेवा? हार्ट अटैक से कितना अलग, जानिए लक्षण और इमरजेंसी में बचाव के तरीके

दिल से जुड़ी बीमारियों के बारे में चर्चा करते समय अक्सर हार्ट अटैक का जिक्र होता है, लेकिन कार्डियक अरेस्ट भी एक ऐसी गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें कुछ ही मिनटों के भीतर व्यक्ति की जान खतरे में पड़ सकती है। इस स्थिति में दिल अचानक शरीर के विभिन्न अंगों तक खून पहुंचाना बंद कर देता है। नतीजतन, मस्तिष्क और दूसरे महत्वपूर्ण अंगों को ऑक्सीजन मिलनी कम या बंद हो जाती है। समय रहते मदद नहीं मिलने पर स्थिति तेजी से बिगड़ सकती है। यही वजह है कि कार्डियक अरेस्ट के संकेतों को पहचानना, तुरंत आपातकालीन सहायता बुलाना और सही…