यूक्रेन के ओडेसा तट के पास कार्गो जहाज पर मिसाइल हमला, चार भारतीय नागरिकों की मौत; भारत ने जताया कड़ा विरोध

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच काला सागर (ब्लैक सी) एक बार फिर बड़े हादसे का गवाह बना है। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हुए एक व्यापारी कार्गो जहाज पर हुए मिसाइल हमले में चार भारतीय नागरिकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद भारत सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार में लगे कारोबारी जहाजों और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। विदेश मंत्रालय ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायल भारतीय…