₹1,322 करोड़ के लोन मामले में सुभाष चंद्रा पर FIR: LIC HFL की शिकायत पर CBI ने दर्ज किया केस, ₹59 हजार करोड़ की नेटवर्थ दिखाने का आरोप

जी ग्रुप के संस्थापक और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उनके खिलाफ 1,322 करोड़ रुपये से अधिक के कथित लोन फ्रॉड के मामले में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की शिकायत के बाद की गई है। मामले में सुभाष चंद्रा के अलावा तीन अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। CBI की FIR में पंकज सुरोलिया, अमिश पांड्या और राजीव ढोलकिया के नाम भी शामिल हैं। चारों पर वर्ष 2018 से 2026 के बीच धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश जैसे आरोप लगाए गए…

पेपर लीक और भर्ती घोटालों के 158 मामलों को मिलेगी रफ्तार? CBI ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई तेज कराने की बनाई रणनीति

देशभर में भर्ती परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामलों को लेकर लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया की धीमी रफ्तार सवालों के घेरे में रही है। कई ऐसे केस हैं जिनमें केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) अपनी जांच पूरी कर चुकी है, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी अदालतों में नियमित सुनवाई शुरू नहीं हो सकी। अब इन मामलों को तेजी से निपटाने के लिए एजेंसी ने नई रणनीति तैयार की है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने देशभर में लंबित करीब 158 मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की दिशा में पहल शुरू कर दी…

‘Zero Tolerance’ Policy का नतीजा: Punjab Police ने International Terrorist को दबोचा

पंजाब पुलिस ने आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ऐसे आरोपी को विदेश से भारत लाने में सफलता हासिल की है, जिस पर गंभीर आपराधिक और आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप हैं। पुलिस के अनुसार, बटाला के हर्षा गांव निवासी परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी से भारत लाकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि पिंडी कथित तौर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा रहा है और पंजाब में सक्रिय एक आपराधिक नेटवर्क के संचालन में उसकी भूमिका रही है। अधिकारियों…