SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने से इनकार; 14 फैसलों पर मांगा पूरा रिकॉर्ड

SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर उठे सवालों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम सुनवाई की। अदालत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल निलंबित करने या उन्हें पद से हटाकर काम करने से रोकने का अंतरिम आदेश देने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार, चुनाव आयोग, CEC ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू, डॉ. विवेक जोशी, डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर मनीष गर्ग और DG (IT) सीमा खन्ना को नोटिस जारी कर जवाब मांगा…