राहुल गांधी के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का क्या है नियम? जानिए कौन कर सकता है खुद पैरवी
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की नाराजगी अब कानूनी लड़ाई का रूप लेती दिखाई दे रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की तैयारी के बीच देश की सर्वोच्च अदालत में याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया चर्चा में आ गई है। विपक्षी सांसदों ने अपनी मांगें चीफ जस्टिस सूर्यकांत के सामने रखने के लिए उनसे मुलाकात करने की योजना बनाई थी, लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं मिला। इसके बजाय उन्हें अपनी शिकायतें औपचारिक कानूनी प्रक्रिया के जरिए अदालत के सामने रखने का रास्ता…
