हनी सिंह ने विवादित कमेंट पर जताया अफसोस, महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने दर्ज कराया बयान; आगे ऐसी गलती नहीं करने का भरोसा

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। दिल्ली में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों के कारण शुरू हुआ विवाद अब जांच एजेंसी तक पहुंच चुका है। इस मामले में हनी सिंह ने महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने अपना पक्ष रखा और कथित तौर पर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सिंगर ने भविष्य में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करने का भरोसा भी दिया। कॉन्सर्ट के दौरान की…