कैटरीना-विक्की के घर की सबसे बड़ी खुशी आई सबके सामने, नन्हे विहान की पहली तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड में इस साल दिवाली का जश्न कई सितारों के लिए बेहद खास रहा। किसी ने परिवार के साथ त्योहार की तस्वीरें साझा कीं तो किसी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी खुशखबरी प्रशंसकों के साथ बांटी। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ की एक खास सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हो रही है। लंबे समय से अपने बेटे को लाइमलाइट से दूर रखने वाले इस स्टार कपल ने दिवाली के अवसर पर पहली बार उसकी तस्वीर सार्वजनिक की है। जैसे ही नन्हे विहान की झलक सामने आई, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की…