‘किंग’ में पुराने सुपरहिट गाने की होगी वापसी, शाहरुख-करीना की जोड़ी ‘छम्मक छल्लो 2.0’ से लगाएगी ग्लैमर का तड़का
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के पोस्टर सामने आने के बाद से ही फैंस इसके किरदारों, कहानी और बड़े पर्दे पर होने वाले सरप्राइज को लेकर कयास लगा रहे हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर चर्चा में है, जो शाहरुख खान के पुराने गानों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खास हो सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनके करियर के चर्चित डांस ट्रैक ‘छम्मक छल्लो’ को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी है। करीब 15 साल पहले रिलीज…
