क्रिकेट के बड़े आयोजनों पर भारत का दबदबा बढ़ेगा: 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी, ICC ने 2035 तक का कैलेंडर जारी किया
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की भूमिका आने वाले वर्षों में और मजबूत होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट फैंस को अगले कुछ सालों में अपने देश में दुनिया की बड़ी टीमों को खेलते देखने के कई मौके मिलेंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2035 तक होने वाले पुरुषों के प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके मुताबिक भारत को 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी सौंपी गई है, जबकि 2031 में भारत और बांग्लादेश मिलकर वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन करेंगे। ICC के इस फैसले से भारत को अगले पांच वर्षों के भीतर दो बड़े अंतरराष्ट्रीय…
