चंडीगढ़ नगर निगम का 3 करोड़ रुपये का प्लान विवादों में, बाहरी विशेषज्ञों की नियुक्ति पर उठे सवाल

चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए बाहरी विशेषज्ञों की नियुक्ति का फैसला अब चर्चा और विवाद का विषय बन गया है। निगम ने सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और बड़े प्रोजेक्ट्स की निगरानी के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (PMU) बनाने की योजना तैयार की है, लेकिन इस फैसले पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि नगर निगम के पास पहले से ही अनुभवी इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों की टीम मौजूद है। ऐसे में बाहरी विशेषज्ञों पर करोड़ों रुपये खर्च करने की जरूरत क्यों पड़ी, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। वहीं, निगम…