“खेलो चंडीगढ़ गेम्स 2026” का शानदार आगाज, हजारों खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

खेलो चंडीगढ़ गेम्स 2026 का शुभारंभ, दो हजार से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दिखाएंगे प्रतिभा चंडीगढ़ में खेल और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “खेलो चंडीगढ़ गेम्स 2026” की शुरुआत सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। पंजाब यूनिवर्सिटी के सेक्टर-14 स्थित जिम्नेजियम हॉल में आयोजित उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन समिति के अनुसार इस खेल महोत्सव में शहर और आसपास के क्षेत्रों…