8 साल बाद बना दुर्लभ पूर्णिमा योग, आज के दिन दान-पुण्य से खुल सकते हैं समृद्धि के द्वार

ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा इस बार कई खास संयोगों के साथ आई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह पूर्णिमा अत्यंत शुभ मानी जा रही है क्योंकि ज्येष्ठ महीने में अधिकमास का संयोग करीब 8 साल बाद बना है। इससे पहले ऐसा योग वर्ष 2018 में देखने को मिला था। खगोलीय दृष्टि से भी यह दिन बेहद खास है। मई महीने में दूसरी बार पूर्णिमा पड़ने के कारण इसे “ब्लू मून” कहा जा रहा है। वहीं आज चंद्रमा पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी पर होने के कारण “माइक्रोमून” की स्थिति भी बन रही है, जिससे चंद्रमा सामान्य से थोड़ा छोटा…

गंगा दशहरा 2026: अधिकमास में मिलेगा विशेष पुण्य, इन दानों से बढ़ेगी सुख-शांति और समृद्धि

इस बार गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास माना जा रहा है. 25 मई 2026 को पड़ने वाला यह पावन दिन अधिकमास के दौरान आ रहा है, जिसे सनातन धर्म में अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है. ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में किए गए स्नान, पूजा और दान का फल कई गुना बढ़ जाता है. यही वजह है कि देशभर के मंदिरों और गंगा घाटों पर अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था. पौराणिक कथाओं के अनुसार,…

ज्येष्ठ माह 2026: 2 मई से आरंभ, जानें इस पवित्र महीने में क्या करें और किन बातों से बचें

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष ज्येष्ठ माह की शुरुआत 2 मई से हो रही है। यह महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान पूजा-पाठ, व्रत और दान करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होते हैं। यह समय विशेष रूप से सूर्य देव और हनुमान जी की भक्ति के लिए समर्पित होता है। इस महीने में पड़ने वाले मंगलवार को ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ कहा जाता है, जिसका अपना अलग महत्व है। ज्येष्ठ माह में क्या करना चाहिए इस माह में गर्मी अपने चरम पर होती है, इसलिए जल का दान सबसे…