रिश्ते में पूरी ईमानदारी के बावजूद क्यों मिलता है धोखा? जानिए पार्टनर की बेवफाई के पीछे छिपी 6 बड़ी वजहें
किसी भी रिश्ते की नींव प्यार, भरोसे और एक-दूसरे के प्रति ईमानदारी पर टिकी होती है। जब दो लोग साथ आने का फैसला करते हैं, तो उनसे उम्मीद की जाती है कि वे मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देंगे और अपने रिश्ते को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एक व्यक्ति पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाता रहता है, जबकि दूसरा उसकी भावनाओं की कद्र करने के बजाय उसे धोखा दे देता है। ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा तकलीफ उस इंसान को होती है, जिसने अपने पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा किया होता…
