केमिकल से पकाए फल पर सख्त कार्रवाई: सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर FSSAI का शिकंजा

देशभर में फल खरीदने और खाने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने फलों को कृत्रिम तरीके से पकाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे खतरनाक रसायनों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों की सेहत से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कई बार बाजार में फलों को जल्दी तैयार करने और ज्यादा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से कुछ व्यापारी ऐसे रसायनों का इस्तेमाल करते हैं, जो मानव स्वास्थ्य के…