वर्ल्ड चैंपियनशिप में गुकेश-सिंदारोव की तीसरी भिड़ंत भी बेनतीजा: 60 चालों तक चला मुकाबला, 1988 की रणनीति से भारतीय चैंपियन ने चौंकाया

स्विट्जरलैंड के जेनेवा में चल रही वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। दोनों खिलाड़ियों के बीच खिताब के लिए हो रही जंग का तीसरा गेम भी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सका। 60 चालों तक चले मुकाबले के बाद दोनों ने ड्रॉ पर सहमति जताई। इस गेम में गुकेश काले मोहरों के साथ उतरे थे और उन्होंने अपनी शुरुआती रणनीति से सिंदारोव को हैरान कर दिया। तीसरे गेम में गुकेश ने एक ऐसी पुरानी शतरंज रणनीति का इस्तेमाल किया, जो 1980 और 1990…