छठ महापर्व में आज खरना की परंपरा, प्रसाद के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला तप; जानें पूजा का समय, नियम और खास बातें
छठ महापर्व की आस्था और भक्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण परंपराओं में खरना का विशेष स्थान है। चार दिनों तक चलने वाले इस लोकपर्व में दूसरे दिन यानी आज 14 नवंबर, शनिवार को खरना मनाया जा रहा है। नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस महापर्व का यह दिन व्रतियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। खरना की पूजा पूरी होने के बाद ही छठ व्रत का सबसे कठिन चरण शुरू होता है, जिसमें श्रद्धालु लगातार 36 घंटे तक बिना भोजन और पानी के रहते हैं। इस दौरान सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना की जाती है। खरना के दिन सुबह…
