Chhath Puja 2026: पहली बार रखने जा रहे हैं 36 घंटे का कठिन व्रत? छठी मैया की पूजा से पहले जान लें ये जरूरी नियम

हिंदू धर्म में छठ महापर्व को आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें प्रकृति, सूर्य देव और जल के प्रति आभार व्यक्त करने की परंपरा भी जुड़ी हुई है। हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होने वाला यह चार दिवसीय पर्व नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य जैसे प्रमुख अनुष्ठानों के साथ संपन्न होता है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के अलावा नेपाल के कई इलाकों में छठ पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिलता…