किशोर उम्र में किसी पर आने लगा है दिल? बच्चों को डांटने के बजाय इन तरीकों से समझाएं माता-पिता
बच्चों की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है, वैसे-वैसे उनकी सोच, पसंद और भावनाओं में भी बदलाव आने लगता है। किशोरावस्था में किसी सहपाठी या दोस्त के प्रति खास लगाव महसूस करना, उससे बातचीत करने की इच्छा होना या उसके साथ समय बिताना अच्छा लगना सामान्य बात है। हालांकि, जब माता-पिता को अपने बच्चे की किसी के साथ बढ़ती नजदीकी के बारे में पता चलता है, तो वे अक्सर चिंता करने लगते हैं। उन्हें डर सताने लगता है कि कहीं बच्चे का ध्यान पढ़ाई से न हट जाए या वह कम उम्र में किसी गलत फैसले का शिकार न हो जाए। ऐसी…
