बच्चा हर वक्त नई चीजें मांगता है? इन आसान तरीकों से सिखाएं पैसों की असली अहमियत

आज के समय में बच्चों की जरूरतें और इच्छाएं पहले की तुलना में काफी तेजी से बढ़ रही हैं। टीवी, मोबाइल, सोशल मीडिया और दोस्तों के बीच होने वाली बातचीत का असर बच्चों की सोच पर साफ दिखाई देता है। कई माता-पिता यह महसूस करते हैं कि उनका बच्चा किसी भी चीज की कीमत समझे बिना बार-बार नई डिमांड करता है। कभी नया खिलौना, कभी महंगा गैजेट, तो कभी ब्रांडेड सामान लेने की जिद करना उसकी आदत बन जाती है। ऐसे में माता-पिता अक्सर यह सोचकर परेशान हो जाते हैं कि आखिर बच्चे को पैसे की अहमियत कैसे समझाई जाए,…