बच्चों को अकेले सुलाने की सही उम्र क्या है? जानें कब से डालें खुद सोने की आदत

बच्चों की परवरिश के दौरान माता-पिता को कई ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं, जिनका असर उनकी आदतों और व्यक्तित्व पर लंबे समय तक दिखाई देता है। इन्हीं में से एक अहम सवाल है कि आखिर बच्चे को कब तक अपने साथ सुलाना चाहिए और किस उम्र से उसे अलग बिस्तर पर सोने की आदत डालनी चाहिए। छोटे बच्चों का रात में माता-पिता के पास सोना आम बात है। इससे उन्हें सुरक्षा का एहसास होता है और रात में नींद खुलने या किसी परेशानी के दौरान वे अपने अभिभावकों के करीब रह पाते हैं। दूसरी ओर, जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है,…