बच्चों को टीका लगवाने से इम्युनिटी कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत होती है! वैक्सीन को लेकर माता-पिता के इन 7 भ्रमों की जान लें सच्चाई
बच्चे के जन्म के बाद से ही माता-पिता उसकी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। खानपान से लेकर साफ-सफाई और समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराने तक, हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा जाता है। इसी देखभाल का एक अहम हिस्सा बच्चों का टीकाकरण भी है। जन्म के समय से शुरू होने वाला वैक्सीनेशन बच्चों को कई गंभीर और संक्रामक बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके बावजूद आज भी कई परिवारों में बच्चों को टीका लगवाने को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं बनी हुई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि बार-बार वैक्सीन लगवाने से बच्चे की रोगों…
