मिडिल ईस्ट तनाव के बीच विदेशी निवेशकों की बड़ी बिकवाली, 15 दिन में भारतीय बाजार से ₹52,704 करोड़ निकाले

मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। मार्च के पहले दो हफ्तों के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय इक्विटी मार्केट से करीब ₹52,704 करोड़ की निकासी की है। दरअसल, ईरान से जुड़े युद्ध जैसे हालात और होर्मुज रूट पर सप्लाई बाधित होने की आशंका के कारण कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी कमजोर होकर 92 के स्तर से ऊपर चला गया, जिससे बाजार का माहौल और दबाव में आ…