बालेन शाह ने बदली कूटनीति की राह: भारतीय राजदूत से पहली बार अकेले मुलाकात

नेपाल की राजनीति में प्रधानमंत्री बालेन शाह के सत्ता संभालने के बाद उनकी कार्यशैली लगातार चर्चा में रही है। खास तौर पर विदेशी राजनयिकों के साथ उनकी मुलाकातों को लेकर उनकी अलग नीति ने काफी ध्यान खींचा था। प्रधानमंत्री बनने के शुरुआती महीनों में शाह विदेशी राजदूतों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आमने-सामने बैठक करने से परहेज करते रहे। वह इस तरह की मुलाकातों के बजाय कई देशों के प्रतिनिधियों के साथ सामूहिक बैठक को प्राथमिकता देते थे। हालांकि अब उनकी कूटनीतिक रणनीति में बदलाव के संकेत दिखाई देने लगे हैं। सोमवार को नेपाली प्रधानमंत्री ने भारत के राजदूत नवीन…