थरूर ने पाकिस्तान से बातचीत पर रखी सख्त शर्त, बोले- पहले आतंकवाद का नेटवर्क खत्म करे पड़ोसी देश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने भारत-पाकिस्तान संबंधों, आतंकवाद, चीन की भूमिका और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान के साथ सामान्य द्विपक्षीय बातचीत का रास्ता तभी खुल सकता है, जब वह अपनी जमीन से भारत विरोधी आतंकवादी गतिविधियों और उनसे जुड़े पूरे नेटवर्क को समाप्त करे। थरूर के मुताबिक, आतंकवाद का खतरा बरकरार रहने तक दोनों देशों के बीच भरोसे का माहौल बनना मुश्किल है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत ऐसे हालात में बातचीत के लिए आगे नहीं बढ़…