अफगानिस्तान की चीन सीमा तक पहुंची 121 किमी सड़क से भारत की चिंता क्यों बढ़ी? जानिए पूरा मामला
अफगानिस्तान के सुदूर वाखान क्षेत्र में तैयार की गई करीब 121 किलोमीटर लंबी सड़क ने दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। यह सड़क अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत से चीन की सीमा के करीब स्थित वाखजीर दर्रे तक पहुंचती है। फिलहाल यह कोई आधुनिक हाईवे नहीं, बल्कि मुख्य रूप से कच्ची और बजरी वाली सड़क है। इसके बावजूद इसका रणनीतिक महत्व इसलिए बढ़ गया है, क्योंकि यह ऐसे इलाके में बनाई गई है जहां अफगानिस्तान, चीन, पाकिस्तान-अधिकृत क्षेत्र और मध्य एशिया की सीमाएं एक बेहद संवेदनशील भूगोल से जुड़ती हैं। यही वजह है कि विशेषज्ञ इस परियोजना…
