FIFA World Cup 2026: दूसरे दिन दो रोमांचक मुकाबले, 96 साल बाद फिर टकराएंगे अमेरिका-पराग्वे, कनाडा की बोस्निया से पहली भिड़ंत
FIFA वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन फुटबॉल प्रेमियों को दो दिलचस्प मुकाबले देखने को मिलेंगे। पहला मैच सह-मेजबान कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरे मुकाबले में सह-मेजबान अमेरिका का सामना पराग्वे से होगा। दोनों मैचों पर दुनियाभर के फुटबॉल फैंस की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इनमें इतिहास, आंकड़े और स्टार खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में हर टीम जीत के साथ अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। ऐसे में दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों पर दबाव भी रहेगा और बेहतर प्रदर्शन की चुनौती…
