जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कोशिश के बाद CJP नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, आशुतोष रांका और सौरव दास हिरासत में
दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और पुलिस के बीच टकराव एक बार फिर सामने आया है। मंगलवार को पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। बताया गया कि प्रदर्शन के दौरान तिरंगा भी लहराया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों नेताओं और उनके साथ मौजूद समर्थकों को अपने कब्जे में ले लिया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर को…
