मनमोहन सिंह को कोयला मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत, सोनिया गांधी ने BJP पर साधा निशाना

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कोयला ब्लॉक आवंटन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोनिया गांधी ने एक लेख के जरिए मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्यकाल, उनकी आर्थिक नीतियों और उनकी व्यक्तिगत ईमानदारी का जिक्र करते हुए मौजूदा केंद्र सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए। सोनिया गांधी ने कहा कि मनमोहन सिंह के खिलाफ वर्षों तक एक सुनियोजित राजनीतिक अभियान चलाया गया। उनके मुताबिक इस अभियान में नौकरशाही, मीडिया, न्यायपालिका, सिविल सोसाइटी और RSS-BJP से…