क्या अब कोयले से बनेगी रसोई और फैक्ट्री की गैस? जानिए सरकार की नई योजना कैसे बदलेगी भारत की तस्वीर

भारत ऊर्जा सुरक्षा और आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में लगातार नई रणनीतियों पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने कोल गैसीफिकेशन तकनीक को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देना शुरू किया है। इस योजना का उद्देश्य देश में उपलब्ध विशाल कोयला संसाधनों का इस्तेमाल केवल बिजली उत्पादन के लिए करने के बजाय उनसे गैस, हाइड्रोजन, यूरिया, अमोनिया, मेथनॉल और अन्य उपयोगी रसायनों का उत्पादन बढ़ाना है। सरकार की व्यापक योजना के तहत आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र में करीब 3 लाख करोड़ रुपये तक के निवेश की संभावना जताई जा रही है।…