इजराइल की सियासत में आज बड़ा फैसला: गादी आइजनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, फिर भी सरकार गठन की राह में कई अड़चनें

इजराइल की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। देश को अगली सरकार किसके नेतृत्व में मिलेगी, इस पर राष्ट्रपति इसाक हर्जोग फैसला सुनाने वाले हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता पर पकड़ कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है, जबकि विपक्षी नेता गादी आइजनकोट के नाम पर 6 राजनीतिक दलों के 67 सांसदों ने सहमति जताई है। इजराइल की संसद में सरकार बनाने के लिए कम से कम 61 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से आइजनकोट का पक्ष मजबूत नजर आ रहा है। हालांकि, इजराइल में केवल सांसदों की संख्या के…

इजरायल में सत्ता का पेंच फंसा, नेतन्याहू के लिए बहुमत जुटाना चुनौती; अरब दल तय करेंगे अगला प्रधानमंत्री?

इजरायल की राजनीति एक बार फिर ऐसे मोड़ पर खड़ी दिखाई दे रही है, जहां चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने के बावजूद सरकार बनाना आसान नहीं है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाला गठबंधन मतगणना में आगे जरूर है, लेकिन संसद में बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने में उसे कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ, विपक्षी खेमे की स्थिति भी ऐसी नहीं है कि वह अपने दम पर सरकार बनाने का दावा मजबूत कर सके। ऐसे में देश की राजनीति में अरब पार्टियों की भूमिका बेहद अहम हो गई है। मतगणना के दौरान सामने…