अमेरिका में भीषण तूफान का कहर: 10 लाख से ज्यादा घर अंधेरे में, हजारों उड़ानें प्रभावित; समुद्र में उठेगा 14 साल का सबसे ऊंचा जलस्तर
अमेरिका के कई हिस्सों में खराब मौसम ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है। तेज हवाओं, मूसलाधार बारिश और समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों के चलते लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तूफान के कारण 10 लाख से अधिक घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जबकि हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। अब तक 2500 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से संचालित हुई हैं और 450 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। मौसम वैज्ञानिकों ने समुद्र के जलस्तर में असामान्य वृद्धि को लेकर भी चेतावनी जारी…
