रंगों से बदल सकता है मूड? तनाव और चिड़चिड़ेपन से राहत देने में मदद कर सकती है कलर थेरेपी

हमारी जिंदगी में रंग सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने का काम नहीं करते। घर की दीवारों से लेकर कपड़ों, प्रकृति और हमारे आसपास की चीजों तक, हर जगह रंगों की मौजूदगी हमारे अनुभव को प्रभावित करती है। आपने भी महसूस किया होगा कि कुछ रंगों को देखकर मन हल्का और शांत लगता है, जबकि कुछ रंग उत्साह या ऊर्जा का एहसास करा सकते हैं। यही वजह है कि रंगों और इंसानी भावनाओं के बीच संबंध को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। इसी सोच पर आधारित एक तरीका है कलर थेरेपी, जिसे क्रोमोथेरेपी भी कहा जाता है। इसमें अलग-अलग रंगों…