संविधान दिवस 26 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है? 26 जनवरी से क्या है इसका कनेक्शन, जानिए संविधान बनने की पूरी कहानी
भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर देशभर के स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और अन्य संस्थानों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाती है। कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी जाती है। लेकिन एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि जब भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, तो फिर संविधान दिवस के लिए 26 नवंबर की तारीख ही क्यों चुनी गई? आखिर इन दोनों तारीखों के पीछे क्या इतिहास छिपा है? दरअसल, 26 नवंबर और…
