अक्टूबर से AC-TV समेत घरेलू सामानों की कीमतों पर बढ़ सकता है बोझ, दिवाली तक पुराने स्टॉक से मिल सकती है राहत

त्योहारी सीजन में अगर आप घर के लिए नया AC, टीवी, फ्रिज या वॉशिंग मशीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी का समय आपके बजट पर असर डाल सकता है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस इंडस्ट्री में अक्टूबर से एक बार फिर कीमतें बढ़ने की तैयारी चल रही है। कंपनियों के सामने बढ़ती उत्पादन लागत बड़ी चुनौती बनी हुई है। कॉपर, स्टील और एल्युमीनियम जैसी धातुओं के महंगे होने के साथ शिपिंग खर्च और मुद्रा विनिमय में बदलाव का असर भी कंपनियों की लागत पर पड़ रहा है। इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 से…

त्योहारी खरीदारी से पहले बढ़ी चिंता: तांबा-एल्युमीनियम महंगा होने से इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो सेक्टर में बढ़ सकती हैं कीमतें

त्योहारी सीजन नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी का माहौल बनने लगता है। हर साल इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नया एयर कंडीशनर, फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, स्मार्टफोन, लैपटॉप या नई कार और बाइक खरीदने की योजना बनाते हैं। लेकिन इस बार त्योहारों से पहले ग्राहकों को महंगाई का एक और झटका लग सकता है। इसकी वजह रोजमर्रा की नहीं, बल्कि उद्योगों में इस्तेमाल होने वाली प्रमुख धातुओं की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी है। तांबा, एल्युमीनियम, जिंक और निकल जैसी धातुओं के महंगे होने का असर अब सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने की आशंका जताई जा रही…