टाटा संस में चेयरमैन की कुर्सी पर कानूनी घमासान, चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल को चुनौती देने कोर्ट पहुंचेगा टाटा ट्रस्ट
टाटा समूह की शीर्ष कंपनी टाटा संस में नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। एन. चंद्रशेखरन को कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में तीसरी बार नियुक्त करने के फैसले पर टाटा ट्रस्ट्स ने सवाल उठाए हैं। अब इस मामले को अदालत तक ले जाने की तैयारी की जा रही है। टाटा संस में करीब 66 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट्स ने गुरुवार को इस संबंध में कानूनी कार्रवाई करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। ट्रस्ट का आरोप है कि 17 सितंबर को हुई टाटा संस की बोर्ड बैठक में चंद्रशेखरन…
