जेन्सन हुआंग की मुश्किलें बढ़ीं: निजी जिंदगी के विवाद से Nvidia में नेतृत्व बदलने की चर्चा, कंपनी की संपत्ति और शेयरों पर भी असर

दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल एनवीडिया (Nvidia) इन दिनों अपने कारोबार के बजाय CEO जेन्सन हुआंग से जुड़े विवादों को लेकर सुर्खियों में है। कंपनी के प्रमुख की निजी जिंदगी को लेकर सामने आ रहे दावों ने कॉर्पोरेट जगत में हलचल पैदा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हुआंग के दो महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं। इनमें एक नाम कंपनी की वरिष्ठ अधिकारी किम्बर्ली पॉवेल का भी बताया जा रहा है। इससे पहले एलिस हुआंग नाम की चीनी महिला के साथ उनके कथित संबंधों की खबर सामने आई थी। इन घटनाक्रमों के…