फ्रांस में बिगड़े हालात, सड़कों पर विरोध और शहरों में तनाव; सरकार के खिलाफ आंदोलन ने पकड़ा जोर
फ्रांस में सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। महंगाई, सरकारी स्कूलों में सुविधाओं की कमी और पुलिस की सख्त कार्रवाई से नाराज हजारों नहीं, बल्कि लाखों लोग शनिवार को विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाहर निकले। राजधानी पेरिस समेत देश के कई प्रमुख शहरों में प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकालकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। शुरुआत में कई जगह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे, लेकिन कुछ इलाकों में हालात बिगड़ने के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हो गया। पेरिस में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस,…
