पॉलीमर नोटों में ऐसा क्या होगा खास? जानिए क्यों नकली बनाना होगा बेहद कठिन और कैसे बदल सकती है भारतीय करेंसी
देश में नकली नोटों की समस्या, पुराने और जल्दी खराब होने वाले कागजी नोटों का बढ़ता बोझ तथा करेंसी प्रिंटिंग पर होने वाला भारी खर्च लंबे समय से चिंता का विषय रहा है। इसी चुनौती से निपटने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अब पॉलीमर यानी प्लास्टिक आधारित नोटों को लेकर तैयारी कर रहा है। इस नई तकनीक का मकसद केवल नोटों की मजबूती बढ़ाना ही नहीं, बल्कि जालसाजी पर भी प्रभावी रोक लगाना है। पॉलीमर नोट पहले से कई देशों में सफलतापूर्वक इस्तेमाल किए जा रहे हैं और अब भारत भी इसी दिशा में कदम बढ़ाने की योजना पर…
