5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, महिला एशिया कप का पूरा कार्यक्रम घोषित

एशियाई महिला क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में शामिल विमेंस एशिया कप के कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। क्रिकेट प्रेमियों की सबसे ज्यादा नजर जिस मुकाबले पर रहती है, वह भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच है। इस बार दोनों पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी टीमें 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा के साथ ही इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता की शुरुआत 28 अगस्त से होगी। उद्घाटन मैच में…