IPL 2026: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी CSK, इकाना में LSG से होगी टक्कर

IPL 2026 का 59वां मुकाबला शुक्रवार शाम चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रात 7:30 बजे शुरू होगा। चेन्नई के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। दूसरी तरफ ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और अब सम्मान बचाने के लिए मैदान में उतरेगी। चेन्नई सुपर किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम लगातार अपने पिछले तीन मुकाबले जीत चुकी है और अंक तालिका में पांचवें…