IPL 2026: आज का दूसरा मुकाबला RCB vs CSK, चिन्नास्वामी में भिड़ंत, बेंगलुरु लय में – चेन्नई जीत की तलाश में

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को टूर्नामेंट में डबल हेडर मुकाबलों का आयोजन किया गया है, जिसमें क्रिकेट प्रेमियों को एक ही दिन दो बड़े मैच देखने का मौका मिलेगा। दिन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने होंगे, जबकि दिन का दूसरा और सबसे चर्चित मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला बेंगलुरु के प्रतिष्ठित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच से पहले शाम 7:00 बजे दोनों कप्तानों की मौजूदगी में…