फुटबॉल वर्ल्ड कप में जर्मनी का शानदार आगाज, कुरासाओ पर 7-1 की बड़ी जीत; हैवर्ट्ज चमके, नोयर ने बनाया रिकॉर्ड
फुटबॉल वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में जर्मनी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया को अपनी ताकत का एहसास करा दिया। चार बार की विश्व चैंपियन टीम ने ग्रुप-ई के मुकाबले में टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रही कुरासाओ को 7-1 के बड़े अंतर से पराजित किया। मैच की शुरुआत में कुछ समय तक कुरासाओ ने जर्मनी को टक्कर दी, लेकिन दूसरे हाफ में जर्मन खिलाड़ियों के आक्रामक खेल के सामने वह पूरी तरह बिखर गई। ह्यूस्टन में खेले गए इस मुकाबले में जर्मनी के कई खिलाड़ियों ने गोल दागे, जबकि स्टार फॉरवर्ड काई हैवर्ट्ज ने दो गोल…
