करीना कपूर और पृथ्वीराज के बीच छिड़ेगी न्याय की जंग, ‘दायरा’ के ट्रेलर ने बढ़ाई फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक बार फिर पर्दे पर ऐसा किरदार लेकर लौट रही हैं, जिसमें ग्लैमर से ज्यादा गंभीरता और जांच-पड़ताल नजर आने वाली है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे देखने के बाद फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। फिल्म में करीना कपूर खान के साथ साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दोनों कलाकार पुलिस अधिकारियों के किरदार में हैं, लेकिन कानून और न्याय को लेकर उनकी सोच एक-दूसरे से बिल्कुल अलग दिखाई देती है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया…
