15 साल बाद फिर साथ दिखे शाह रुख खान और करीना कपूर, ‘किंग’ के नए गाने ने मचाया धमाल; 1976 के हिट ट्रैक को मिला नया अंदाज
बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान एक बार फिर अपने फैंस के लिए मनोरंजन का जबरदस्त डोज लेकर आए हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। अब फिल्म का दूसरा गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें शाह रुख खान के साथ करीना कपूर खान नजर आ रही हैं। दोनों सितारों की जोड़ी करीब 15 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर पर्दे पर दिखाई दे रही है। यही वजह…
