36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद शरीर को कैसे दें नई ऊर्जा? छठ पारण में इन 3 ड्रिंक्स को करें शामिल, डिहाइड्रेशन से मिलेगा बचाव

छठ महापर्व में आस्था, श्रद्धा और कठिन तपस्या का विशेष महत्व है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती पूरी निष्ठा के साथ सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान सबसे कठिन समय 36 घंटे का निर्जला व्रत माना जाता है, जिसमें व्रती न तो कुछ खाते हैं और न ही पानी पीते हैं। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद जब व्रत का पारण किया जाता है, तो हर किसी का ध्यान प्रसाद और भोजन की ओर जाता है। हालांकि, इस दौरान शरीर की सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।…