कालकाजी मंदिर से दर्शन कर निकली नाबालिग को बनाया निशाना, खुद को पुलिसकर्मी बताकर धमकाने का आरोप

नई दिल्ली में नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराध का एक और गंभीर मामला सामने आया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की सूचना है। पुलिस के अनुसार, घटना कालकाजी मंदिर के आसपास स्थित आस्था कुंज पार्क में हुई। आरोप है कि तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर नाबालिग तथा उसके साथ मौजूद 17 वर्षीय दोस्त को डराया-धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की के साथ कथित तौर पर यौन हिंसा की। मामले की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की और एक…

दिल्ली में 21 साल की मॉडल की हत्या से सनसनी, आरोपी जिम ट्रेनर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही रिश्तों का विवाद

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 साल की मॉडल और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा मुस्कान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय आकिब उर्फ इमरान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से पहले उसकी टीम के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें इमरान को गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब हत्या के पीछे की पूरी वजह और वारदात से पहले आरोपी और मुस्कान के बीच हुई बातचीत को समझने में जुटी है। शुरुआती जांच में दोनों…